17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लिफ्ट देने के बहाने लूट, 2 गिरफ्तार

OM Darpan

Jul 19, 2024 07:54 am 160 views
  महासमुंद।  महासमुंद के पुलिस के द्वारा थाना तुमगांव क्षेत्र के ग्राम अछोला में हुई लूटपाट का खुलासा किया गया है, मामले में पुलिस ने ग्राम अछोला हाई स्कुल ग्राउंड में लूट व मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 01 नग मोटर सायकल, 01 स्टील का स्टीक तथा नगदी रकम 1800 रूपये जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 03 जुलाई 2024 को प्रार्थी पदमन ढीढी ग्राम परसवानी से ग्राम समोदा से पैदल जा रहा था कि रात्रि करीबन 07.30 बजे ग्राम अछोला के छोटे पुल के पास ग्राम समोदा की ओर से मोटर सायकल सवार में 02 अज्ञात व्यक्ति आये और पुछे कहां जाना है। तब प्रार्थी भोरिंग जाना है बोला फिर दोनो व्यक्ति द्वारा ग्राम जोबा तक छोड देने की बात कहने पर प्रार्थी उनके साथ मोटर सायकल में बैठकर जा रहा था. तभी अचानक से रात्रि करीबन 07.40 बजे मोटर सायकल चालक मोटर सायकल को अछोला हाई स्कुल ग्राउंड के अंदर ले जाकर मोटर सायकल का चालक मोटर सायकल को रोककर लूटने की नियत से प्रार्थी के गर्दन को पिछे से पकडा एवं मोटर सायकल में बैठे एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टील के राड से दोनो पैर को मारा एवं मारपीट करते हुए प्रार्थी के जेब में रखे नगदी रकम 7430/- रूपये को दोनो अज्ञात व्यक्तियों ने लूट लिया तथा मारपीट की। प्रार्थी कि शिकायत पर थाना तुमगांव में अपराध धारा 3(5), 309(6) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दिनांक 17 जुलाई 2024 को दो व्यक्ति भोज साहू पिता स्व0 महेन्द्र साहू उम्र 18 साल साकिन न्यू चंगोराभांठा राम मंदिर के पीछे रायपुर थाना ढीढीनगर रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.) तथा एवन कुमार साहू पिता खामसिंग साहू उम्र 19 साल निवासी न्यू चंगोराभांठा राम मंदिर के पीछे रायपुर थाना ढीढीनगर रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर लिया गया. जिनको प्रार्थी से पहचान कराया गया. प्रार्थी ने पहचानते हुए इन्हीं व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक होन्डा कंपनी का मोटर सायकल सीजी 04 पीएन 5607, 01 स्टील का स्टीक व 1800 रूपये नगदी रकम को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना तुमगांव में अपराध धारा 3(5), 309(6) बीएनएस के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा दिया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917134301883

विज्ञापन

Advertisement