15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदर्श सामुहिक विवाह में परिणय सूत्र बंधे 5 नवयुगल जोड़ी

OM Darpan

Jul 11, 2024 07:27 am 225 views
दुर्ग। दुर्ग के मानस भवन में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ बारह ब्यासी के तत्वाधान एवं दुर्ग उपसमिति के संयोजन में आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया l जिसमें पांच जोड़ों की शादी विधिवत रीति रिवाज धूमधाम बाजे गाजे के साथ की गयी महासभा के पदाधिकारी उप समिति दुर्ग के पदाधिकारी गण एवं सामूहिक विवाह प्रभारी गण ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्नीस सौ अठानबे से इस महासभा के तत्वाधान मे विभिन्न उपसमितियो में अब तक सैकड़ो जोड़ों की निशुल्क शादी हो चुकी है l वहीं वर वधू पक्ष को महासभा की ओर से भेंट स्वरूप सहयोग भी प्रदान किया जाता है इसी कड़ी में दुर्ग उत्तर उपसमिति महिला मंडल के पदाधिकारीगण, अध्यक्ष श्रीमती मनीषा राजपूत, सचिव श्रीमती ज्योति राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता सेंगर,उप सचिव श्रीमती ललिता देवी राजपूत, कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता राजपूत,, एवं इंद्रानी राजपूत, सविता राजपूत, नेहा राजपूत,, भावना राजपूत दामनी भुवाल उपस्थिति देकर नवयुगल जोड़ी उपहार देकर दांपत्य जीवन के लिए शुभ कामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया बतादें राज्य स्तरीय राजपूत क्षत्रिय महासभा आदर्श सामूहिक विवाह में वर एवं वधु पक्ष के पारिवारिकगण व समाज के बड़ी संख्या में मौजूद रहे l

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915092218557

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 182