15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू ने परखी रायपुर और दुर्ग में विकास कार्यों की रफ्तार

OM Darpan

Sep 05, 2026 02:40 am 399 views
अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू ने परखी रायपुर और दुर्ग में विकास कार्यों की रफ्तार
 
  • अपर महाप्रबंधक ने विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन कर परखीं यात्री सुविधाएं, गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के दिए निर्देश

✍️ डिजिटल डेस्क  रायपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू ने 4 सितंबर 2026 को बिलासपुर से दुर्ग सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उन्होंने दुर्ग और रायपुर स्टेशनों पर चल रहे मेजर री-डेवलपमेंट, बुनियादी ढांचे के विकास और निर्माणाधीन कार्यों की गहन समीक्षा की। साहू ने दोनों स्टेशनों के विकास और पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान प्रगति, निर्धारित समय-सीमा तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास से संबंधित मॉडल और ले-आउट प्लान का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों को निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। दुर्ग रेलवे स्टेशन के दोनों ओर संचालित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के तहत आर पी एफ बैरक, नए प्लेटफार्म, ओवरहेड टैंक, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल ऑफिस और स्टाफ क्वार्टर की स्थिति का ड्राइंग के माध्यम से आकलन किया गया। इसके बाद अपर महाप्रबंधक ने दुर्ग स्थित कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया। रायपुर स्टेशन पर गुढ़ियारी और मुख्य प्रवेश साइड में चल रहे मेजर री-डेवलपमेंट कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान कार्यालयों की शिफ्टिंग और निर्माण कार्य इस तरह नियोजित किए जाएं कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। साहू ने रेल परिचालन को सुचारू रखते हुए यात्रियों को संरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के इस अवसर पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (आरएसपी), प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त और अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित गति शक्ति यूनिट के अधिकारी उपस्थित रहे। इनके अलावा मुख्यालय एवं मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी और पर्यवेक्षकों ने भी इस दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915233420611

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 182