30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर: खेल-खेल में तीन साल की बच्ची ने पी ली शराब, इलाज के दौरान मौत

शेयर करें

OM Darpan

Aug 01, 2024 11:15 am 189 views
बलरामपुर: खेल-खेल में तीन साल की बच्ची ने पी ली शराब, इलाज के दौरान मौत
    बलरामपुर बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते तीन साल की मासूम बच्ची ने गलती से घर में रखी महुआ शराब पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है और गांव में हड़कंप मचा हुआ है। त्रिकुंडा गांव में सोमवार को यह घटना उस समय घटी जब सावित्री नामक महिला अपने घर का कामकाज कर रही थी और उसकी तीन साल की बेटी सरिता पास में खेल रही थी। खेलते-खेलते सरिता अपनी दादी के कमरे में चली गई और वहां रखी शराब को गलती से पी लिया। थोड़ी देर बाद वह लड़खड़ाती हुई मां के पास आई और बेहोश हो गई। सावित्री ने तुरंत देखा कि सरिता के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। जब उन्होंने सास के कमरे में जाकर देखा, तो वहां कांच की बोतल और ग्लास में महुआ शराब मिला। जल्दबाजी में परिवारवालों ने सरिता को वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और घरों में रखी खतरनाक वस्तुओं के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को उजागर किया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001043646997

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 206