15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, महिला सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

OM Darpan

Aug 26, 2024 07:39 am 178 views
[smartslider3 slider=2]
   
  • जगरगुण्डा क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार, महिला नक्सली पर था 2 लाख रुपये का इनाम
सुकमा (कौशल संदुजा)। सुकमा जिले के थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 23 अगस्त 2024 को, डीआरजी, सीआरपीएफ की 165वीं वाहिनी, और विशेष आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है, जिस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी गिरफ्तार नक्सली जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं और उनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिंगाराम के जंगल में घेराबंदी की, जहां से तेलाम गुज्जा नामक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 2 जिलेटिन रॉड, 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, और 3 मीटर बिजली वायर बरामद किए गए। पूछताछ में गुज्जा ने स्वीकार किया कि वह 6 जुलाई 2024 को कुदेड़ के पास आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल था। इसी क्रम में, बेदरे कैंप से सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी ने मिसीगुड़ा के जंगल में उईका मोटी और डोडी भीमा नामक नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उईका मोटी के पास से जिलेटिन रॉड और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने माना कि वे 12 अगस्त 2024 को मिसीगुड़ा के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल थे। इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का दबदबा और मजबूत हुआ है। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है और क्षेत्र में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915150240321

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 182