15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हार के डर से बौखलाए है कांग्रेसी: धरमलाल कौशिक

OM Darpan

Apr 12, 2024 10:57 pm 246 views
हार के डर से बौखलाए है कांग्रेसी: धरमलाल कौशिक

० कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज-ओपी चौधरी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कोरबा लोकसभा के प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कहा कांग्रेस के नेता हार के डर से बौखला गए हैं इसी कारण उनके नेताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री को मांरने पीटने की बात कर रहे हैं, कांग्रेसी ये समझ लें कि भारतीय जनता पार्टी भी कमजोर नही है, कांग्रेसी प्रधानमंत्री के लिए जितनी भी गलत बयान बाजी करेंगे उनको इसका जवाब लोकसभा चुनाव में जनता देगी. धरम लाल कौशिक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान बाजी की जा रही हैं, जो किसी गंभीर साजिश की तरफ इशारा करता हैं. बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने भी बीते दिनों कहा कि कवासी जीतेगा- मोदी मरेगा. क्या यही सभ्यता है कांग्रेस नेताओं की। कवासी लखमा झीरम कांड को लेकर भी बहु चर्चित रहे हैं, इसी तरह और अनेक मामलों में संदिग्ध रहे हैं। झीरम का सबूत भूपेश बघेल भी अपने जेब में होने की बात करते रहे हैं, जिन्होंने आजतक साक्ष्य प्रस्तुत नही किया? इससे पहले भी राजनांदगाव में भूपेश बघेल की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष (पूर्व स्पीकर) चरणदास महंत ने लाठी से मोदी का सर फोड़ दे की बात कही क्या ऐसा सांसद चाहिए। शिव (डहरिया) केवल गाली दे सकते हैं मोदी को, जबकि भूपेश बघेल सर फोड़ सकते हैं. गलत बयान बाजी कर जनता को गलत राह पर ले जाना यही कांग्रेस की चाल है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने कहा की कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जिस डूबते हुए जहाज से जितने लोगों से संभव हो पा रहा है वह निकाल के भाग रहे हैं और जितने लोग बचे रह गए हैं वह मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गए हैं और यही कारण है कि वह अनर्गल बयान दे रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पूरा देश मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा है और यही बौखलाहट कांग्रेसियों को अनर्गल बयान बाजी करवा रही है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। कोरबा लोकसभा की सीट भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज पांडे बड़े मार्जिन से जीतकर कोरबा की सांसद बनेगी। उपरोक्त पत्रकार वार्ता में धरमलाल कौशिक एवं ओपी चैधरी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, कोरबा जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू, जिला महामंत्री संतोष देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915220407787

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 194