15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भानपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: खुडखुडी खिलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, नगद 3200 रुपए और जुआ सामग्री बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Aug 05, 2024 07:37 am 195 views
भानपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: खुडखुडी खिलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, नगद 3200 रुपए और जुआ सामग्री बरामद
[smartslider3 slider=2]
  जगदलपुर (कौशल संदुजा) बस्तर जिले में आपराधिक तत्वों, जुआ, और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए खुडखुडी खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें जिला बस्तर के थाना भानपुरी के प्रभारी श्री राकेश राठौर की टीम ने आरोपी अयनेश्वर कुंजाम (42) को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवड़ा बाजार में खुडखुडी जुआ खेलाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से रेगजीन में छपा हुआ झंडा, मुंडा, पान, चिड़िया, हुकुम, प्लास्टिक के गोटे, बांस का टोकना और 3200 रुपए नगद बरामद किए गए। आरोपी अयनेश्वर कुंजाम के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3(1) छ ग के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री राकेश राठौर के साथ प्र.आर. राधेलाल कोर्राम, आरक्षक रमेश मरकाम, सरोज सेठिया, प्रेमु लाल वर्मा, अशोक खा-खा और छबीलाल सोम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261015112152221

विज्ञापन

Advertisement