13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस खाई में गिरने से 12 की मौत, 15 घायल

OM Darpan

Apr 10, 2024 10:35 am 201 views
बस खाई में गिरने से 12 की मौत, 15 घायल
रायपुर/भिलाई (ओम दर्पण) 10 अप्रैल 2024 । कुम्हारी से भिलाई जा रही बस 50 फीट गहरी खदान में गिर गई। बस में 27 लोग सवार थे। इनमें से 12 की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों को धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कुछ घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्यक्त किया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख दुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है। https://twitter.com/narendramodi/status/1777764835792740431 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। https://twitter.com/vishnudsai/status/1777751477798527473 दोषियों पर होगी कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्माउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, घायलों और उनके परिजनों से बात हुई है। घायलों ने बताया कि, बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस दुर्घटना की जांच होने के बाद बाकी बातें स्पष्ट होंगी। जो दोषी होगा, जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई ।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश, मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपए

दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है।

      कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया एनएसयूआई का स्थापना दिवस दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने मुद्दे लेकर भारत के पास आ रहे: मोदी विवाहिता ने फांसी लगा की खुद खुशी नया रायपुर स्थित मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में लगे जवान ने जमकर बरसाई गोली नुक्कड़ नाटक के माध्यम ग्रामीणों को बताया गया मतदान का महत्व आबकारी नीति मामला: अदालत ने केजरीवाल की याचिका की खारिज बिहार के रोहतास में आग जनी की दर्दनाक हादसा, 8 जिंदा जले; 6 की मौत

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913155559728

विज्ञापन

Advertisement