15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामूहिक जन समस्या निवारण एवं चलित थाना का आयोजन

OM Darpan

Jul 22, 2024 01:08 pm 159 views
  जगदलपुर/ कौशल संदुजा जिला बस्तर थाना भानपुरी द्वारा पुलिस विभाग,वनविभाग , शिक्षा विभाग ,राजस्वविभाग , स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक जन समस्या निवारण एवं चलित थाना का आयोजन, ग्रामीणों के बीच किया गया। आयोजन में एसडीओपी घनश्याम कॉमडे अनुभाग भानपुरी, टी आई राकेश राठौर, वन विभाग से एसडीओ बंजारे सर ,रेंजर पांडे सर ,शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल सर एवं स्टाफ ,राजस्व विभाग से तहसीलदार लखीराम पांडे सर एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में जनसमस्या निवारण एवम् चलित थाना आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गई और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया गया।   omdarpan जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देश में, अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी घनश्याम कांमडे के पर्यवेक्षण में ग्रामीण लोगों की समस्याओं के निदान हेतु बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार लोगों के बीच जाकर उनके समस्याओं को रूबरू सुनने और उसके त्वरित निदान की पहल गाॅव-गाॅव चलित थाना लगाकर किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में भानपुरी में पुलिस विभाग,वनविभाग , शिक्षा विभाग ,राजस्वविभाग , स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक जन समस्या निवारण एवं चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में आस पास के ग्रामीण लोग एकत्रित हुए। आयोजन में एसडीओपी घनश्याम कॉमडे सर अनुभाग भानपुरी, टी आई राकेश राठौर, वन विभाग से एसडीओ बंजारे सर ,रेंजर पांडे सर ,शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल सर एवं स्टाफ ,राजस्व विभाग से तहसीलदार लखीराम पांडे सर एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में जनसमस्या निवारण एवम् चलित थाना आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गई और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत CHC भानपुरी में वृक्षारोपण किया गया। आज थाना बडांजी अंतर्गत ग्राम छापर भानपुरी बाजार में सरपंच, कोटवार, पुजारी एवम अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में सामुदायिक पूलिसिंग के तहत चलित थाना लगाकर वहां उपस्थित ग्रामीणों को नए कानून, यातायात नियम, नशा मुक्ति अभियान, साइबर फ्रॉड, तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी तालमेल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, एवम मौके पर ग्रामीणों के समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया ।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915220407787

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 182