15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के पदमेश बरमेचा ने ऑल इंडिया रैंक 25 हासिल कर राज्य का नाम किया रोशन

OM Darpan

Aug 26, 2024 07:34 am 229 views
[smartslider3 slider=2]
   
  • कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से पदमेश बरमेचा ने कॉस्ट एवं मैनेजमेंट एकाउंट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र पदमेश बरमेचा ने कॉस्ट एवं मैनेजमेंट एकाउंट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 25 हासिल कर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व महसूस कराया है। पदमेश, प्रतिष्ठित तेरापंथ धर्मसंघ के श्रावक प्रकाशचंद बरमेचा के पोते और मंजू एवं कैलाश बरमेचा के पुत्र हैं। पदमेश ने दोनों ग्रुप्स में एक साथ सफलता हासिल करके यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। पदमेश को इस अद्वितीय सफलता के लिए घर-परिवार, शुभचिंतकों, और दोस्तों से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद, उन्होंने पूरे राज्य के युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915183339958

विज्ञापन

Advertisement