21 दिनों तक लटकी रही प्रेमी युगल की लाश
OM Darpan
May 05, 2024 10:03 pm
184 views
05 May 2024
सीमा विवाद के कारण लटका रहा शवगरियाबंद। छत्तीसगढ़ व ओडिया पुलिस के सीमा विवाद की वजह से पेड़ में लटकती रही 21 दिनों तक प्रमी जोडे की लाश। बता दे कि गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र के कुम्हडी कलागांव से बीते 14 अप्रैल से लापता प्रेमी युगल का शव ओडिशा के जंगलों में एक ही फंदे पर लटका मिला. देवभोग पुलिस डेड बॉडी लेने गई, लेकिन गूगल मेप के लोकेशन ओडिशा में नजर आने पर आगे की कार्रवाई नहीं की गई। देवभोग पुलिस ने ओडिया के चंदाहांडी पुलिस को सूचना दी। चंदाहांडी पुलिस ने 04 मई को मृतक के परियजनों को लेकर मौके पर पहुंची। लेकिन घटना स्थल को अपनी सीमा के भीतर ना बताकर पल्ला झाड़ लिया गया। जिसके बाद आज देवभोग पुलिस दोबारा डेड बॉडी को लेने के लिए मृतक के परिजनों के साथ मौके के लिए निकली। जहां देवभोग पुलिस द्वारा आखिरकार प्रेमी युगल की पहचान कर लाश को उतार लिया गया।
जरूरी खबरें
विज्ञापन