लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

9 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगी तिरंगा यात्राएं, रैलियां और मैराथन

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

 देश की आजादी का प्रतीक तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के हर घर में लहराएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित कर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की शुरुआत की।

 

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

जनदर्शन में उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ इस अभियान का स्वागत किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह 09 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी के साथ-साथ सभी लोगों में राष्ट्रीय भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ाना है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसी अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा अभियान के दौरान तिरंगा प्रतिज्ञा ली जाएगी और लोगों को तिरंगा के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को स्थानीय कार्यक्रमों में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर तिरंगा के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए बाइक, साइकिल और कार रैलियां भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें युवा स्वयंसेवक, विभिन्न संगठनों और राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सभी उम्र के लोग इन कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट करेंगे।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में खेल और फिटनेस से जुड़े लोगों को भाग लेने और ब्लॉग बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय द्वारा ब्लॉगर और इंफ्लुएंसर के परिचय के लिए यू-ट्यूब क्रिएटर प्रोग्राम साझा किया जाएगा। इस दौरान देशभक्ति संगीत के साथ तिरंगा कॉन्सर्ट्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें तिरंगा एंथम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में ‘‘हर घर तिरंगा’’ और ‘‘जय हिन्द’’ लिख सकेंगे। प्रत्येक कैनवास का डिज़ाइन राष्ट्रीय ध्वज के समान 3:2 में होगा। आयोजन स्थलों पर तिरंगा झंडे, वस्त्र और खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसे ‘‘हर घर तिरंगा’’ वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। प्रमाण पत्रों को सोशल मीडिया पर #हरघरतिरंगा और #अमृतमहोत्सव2024 के साथ साझा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा से संबंधित तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा एंथम सहित विभिन्न जानकारियां ‘‘हर घर तिरंगा’’ वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

संस्कृति विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के आयोजन के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इन कार्यक्रमों में जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment