रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल उनके निवास कार्यालय में नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नुआखाई पर्व के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम आगामी 3 सितंबर को शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को इस पर्व की महत्वता और शोभायात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल को नुआखाई पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस आयोजन की सफलता की कामना करते हुए अपनी उपस्थिति की पुष्टि की।
इस अवसर पर नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर से प्रताप, गोपाल सोना, रघुचंद्र निहाल, जितेन्द्र, गणेश हरपाल, वैष्णव, भरत छुरा, चंदु बघेल, सुरज, पंकज, राजु, और रमन ताण्डी उपस्थित थे।









