Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनाई हरेली, नवा रायपुर में मंत्री टंकराम वर्मा के गृह प्रवेश समारोह में हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी रहे मौजूद, मुख्यमंत्री ने धान खरीदी और किसान कल्याण को बताया सरकार की प्राथमिकता


नवा रायपुर |
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश समारोह और हरेली उत्सव में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने टंकराम वर्मा और उनके परिजनों को नए आवास की बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसान छत्तीसगढ़ की प्रगति की धुरी हैं और उनकी समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि निहित है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। मुख्यमंत्री ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

हरेली से शुरू होता है छत्तीसगढ़ के पर्वों का सिलसिला: रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि हरेली के साथ ही प्रदेश में त्योहारों का उल्लासपूर्ण सिलसिला शुरू हो जाता है। उन्होंने अच्छी बारिश और बेहतर फसल की उम्मीद जताते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को गृह प्रवेश की बधाई दी। समारोह के दौरान टंकराम वर्मा ने राम भजन की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। इनके अलावा विधायक मोतीलाल साहू, इंद्रकुमार साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow