Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

mukhyamantri-vishnu-dev-sai-ne-dharsiwa-vidhansabha-ke-liye-nishulk-ambulance-ko-dikhai-hari-jhandi

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • जिला खनिज न्यास निधि से 19.65 लाख की लागत से जनहित में उपलब्ध कराई गई विशेष सुविधा

  • विधायक अनुज शर्मा और स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में एम्बुलेंस का हुआ विधिवत संचालन शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने विधायक अनुज शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वाहन के चालक को चाबियां सौंपी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि आपात स्थिति में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने धरसींवा के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपचार के शुरुआती क्षण किसी भी मरीज के लिए जीवनदान साबित होते हैं।

आपात स्थिति में मिलेगी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह नई एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अस्पतालों के उन्नयन, आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उनके अनुसार जनस्वास्थ्य से जुड़े प्रयासों को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

डीएमएफ मद से 19.65 लाख का प्रावधान

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से लगभग 19 लाख 65 हजार रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस प्रदान की गई है। यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा को सौंपी गई है, जहां से इसका चौबीसों घंटे संचालन होगा। यह सुविधा गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों तक सुरक्षित पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow