Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 18 किलोमीटर पदयात्रा कर लिया बाबा भोरमदेव का आशीर्वाद

Upmukhyamantri-Vijay-Sharma-Ne-18-Kilometer-Padyatra-Kar-Liya-Baba-Bhoramdev-Ka-Aashirwad

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

Upmukhyamantri-Vijay-Sharma-Ne-18-Kilometer-Padyatra-Kar-Liya-Baba-Bhoramdev-Ka-Aashirwad

 

  • कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का हुजूम, पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश, विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों ने सेवा स्टालों के जरिए निभाई सहभागिता

 

कवर्धा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व वाले बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए भव्य पदयात्रा निकाली गई। जनआस्था के इस महापर्व में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।

पदयात्रा के शुभारंभ से पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और शिवभक्तों के साथ हाथों में भगवा ध्वज लेकर हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ भोरमदेव की ओर प्रस्थान किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि श्रावण मास का प्रथम सोमवार महादेव की आराधना का विशेष अवसर है। उन्होंने भोरमदेव मंदिर को छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का गौरव बताते हुए श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

विजय शर्मा ने बताया कि सरकार इस पवित्र धाम के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

18 किलोमीटर तक हुई पुष्पवर्षा

कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक के पूरे 18 किलोमीटर के मार्ग में श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प गुच्छ भेंट कर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच, जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

वन विभाग, इंजीनियर एसोसिएशन संघ, जिला प्रेस क्लब, ज्वाईन हैण्डस, ट्रक मालिक संघ और प्रायवेट स्कूल संघ ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर चाय, जूस, फल और खीर-पूरी जैसे जलपान की व्यवस्था श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए की गई थी।

झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

Upmukhyamantri-Vijay-Sharma-Ne-18-Kilometer-Padyatra-Kar-Liya-Baba-Bhoramdev-Ka-Aashirwad

 

वर्ष 2008 से निरंतर आयोजित हो रही इस पदयात्रा में इस बार भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और नंदी की जीवंत झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। भक्तिमय भजनों और झांकियों ने पूरे मार्ग को शिवमय बना दिया, जिसमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग समान रूप से शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने समनापुर के पास महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ स्टॉल का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

दिग्गजों ने बढ़ाया उत्साह

इस धार्मिक आयोजन में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिसेसर पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी शामिल हुए।

साथ ही जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, डॉ. वीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल और स्वामी विवेकानंद एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow