Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ की बहनों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रक्षाबंधन उपहार, खाते में आई 30वीं किस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • जांजगीर-चांपा की सुनीता अनंत के लिए भरोसे का सहारा बनी योजना, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में मिल रही मदद

✍️ विशेष संवाददाता
जांजगीर-चांपा |
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रसौटा की निवासी सुनीता अनंत के लिए भी यह योजना मुश्किल समय में भरोसे का संबल बनकर उभरी है। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले खाते में 30वीं किस्त की राशि पहुंचने पर सुनीता अनंत ने इसे मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश की बहनों के लिए एक विशेष उपहार माना है।

सुनीता अनंत के अनुसार हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये से वह घर-परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी सहयोग दे रही हैं। महतारी वंदन योजना की राशि बच्चों की शिक्षा या घर के किसी भी जरूरी काम में बड़ा सहारा बन रही है। नियमित रूप से मिल रही इस सहायता ने महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास का संचार किया है, जिससे वे परिवार की जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने में सफल हो रही हैं। महतारी वंदन योजना के जरिए सुनीता अनंत जैसी प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ और आत्मनिर्भर होने का मार्ग मिल रहा है।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow