Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ट्रंप की चेतावनी: ‘खा जाएगा चीन’

ट्रंप की चेतावनी: 'खा जाएगा चीन'

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

वॉशिंगटन/ओटावा।

अमेरिका और कनाडा के बीच कूटनीतिक तल्खी अब खुलकर सामने आ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर ‘गोल्डन डोम’ बनाने के प्रस्ताव को ठुकराने के लिए कनाडा की कड़ी आलोचना की है। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि कनाडा सतर्क नहीं हुआ, तो चीन उसे ‘खा सकता’ है।

ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम बनाने का विरोध कर रहा है, जबकि यह स्वयं कनाडा की रक्षा के लिए है। इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ व्यापार करने का फैसला किया है, जो उन्हें पहले ही साल में खा जाएगा।”

कनाडा-चीन समझौते से भड़के ट्रंप

यह विवाद तब गहराया जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) में ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ के कमजोर होने की बात कही और चीन के साथ सात अरब डॉलर के एक बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत चीन की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर से टैरिफ हटाना भी शामिल है।

‘अमेरिका की वजह से जिंदा है कनाडा’

दावोस में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, “कनाडा अमेरिका की वजह से जिंदा है। मार्क, अगली बार बयान देते समय यह याद रखना।” ट्रंप ने आगे कहा कि कनाडा को अमेरिका से बहुत सारी चीजें मुफ्त में मिलती हैं और उन्हें अमेरिकी सुरक्षा कवच के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए।

दूसरी ओर, कनाडा सरकार ने अपने फैसले का बचाव किया है। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस बंटी हुई और अनिश्चित दुनिया में आर्थिक मजबूती के लिए व्यापारिक साझेदारी में विविधता लाना जरूरी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow