लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आयुक्त का जल शोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

नगर निगम भिलाई के 77 MLD और 66 MLD जल शोधन संयंत्रों का आज औचक निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इन संयंत्रों के माध्यम से नगर निगम भिलाई और रिसाली के नागरिकों को जल आपूर्ति की जाती है। संयंत्रों में शिवनाथ नदी से जल लाकर आधुनिक मशीनों के द्वारा उसे शुद्ध करके पीने योग्य बनाया जाता है।

 

आयुक्त पाण्डेय ने शोधन प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया और बताया कि ऑटोमेटिक सिस्टम की मदद से पानी की आपूर्ति, शुद्धिकरण और वितरण की जानकारी कंप्यूटर में मिल जाती है। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में सिस्टम तुरंत अलर्ट कर देता है। साथ ही, आयुक्त ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहनी चाहिए और आपात स्थिति में बैकअप सिस्टम तैयार रहना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने संयंत्र स्थित प्रयोगशाला का भी दौरा किया, जहां पानी के सैंपल की जांच की जाती है। नगर निगम के कर्मचारी नियमित रूप से विभिन्न वार्डों में जाकर घरों और बोरिंग से पानी का सैंपल लेकर उसकी शुद्धता सुनिश्चित करते हैं। आयुक्त ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि कुछ लोग पानी का व्यर्थ उपयोग करते हैं, जैसे नल को बंद न करना या नगर निगम के नल को तोड़ना, जिससे पानी की बर्बादी होती है।

इस अवसर पर अभियंता संजय अग्रवाल, बृजेश श्रीवास्तव, अर्पित बंजारे और जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment