अगरतला, 09 अप्रैल 2024: त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पश्चिम त्रिपुरा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार आशीष कुमार साहा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र में वादा की गई पांच गारंटी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के व्यावहारिक अनुभवों को दर्शाती हैं ।
कांग्रेस भवन, अगरतला में घोषणापत्र की औपचारिक रिलीज के बाद साहा ने लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझने के लिए राहुल गांधी की देश भर में व्यापक यात्राओं पर जोर दिया। साहा ने कहा, ” राहुल गांधी ने लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझने के लिए देश भर में यात्रा की। इन सभी समस्याओं को घोषणापत्र में जगह दी गई है। हम लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि एक बार कांग्रेस सत्ता में आएगी तो उनकी सभी शिकायतें दूर हो जाएंगी।









