Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस ने बिरगांव नगर निगम सभा में बायोगैस प्लांट का किया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • बायोगैस प्लांट पर विरोध की आवाज़

  • महतारी वंदन योजना पर भी उठे सवाल

बिरगांव/रायपुर (सत्यानंद सोई)।

बिरगांव नगर निगम की सामान्य सभा 2025 में कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षदों ने रावाभाठा वार्ड क्रमांक 10 में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट का विरोध किया। यह प्लांट बंजारी माता मंदिर से सिर्फ 1 किमी की दूरी पर स्थित बंजारी नगर के बांधा क्षेत्र में केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला है। कांग्रेस ने इसे पर्यावरण और स्थानीय निवासियों के लिए खतरनाक बताते हुए विरोध जताया।

सभा में कांग्रेस के पार्षदों ने वर्तमान सरकार के विधायक से एक और अहम मांग की। उन्होंने नगर निगम में बिरगांव के हितग्राहियों को जो पट्टा वितरित किया गया था, उसे पुनः वितरण करने की आवश्यकता जताई। कांग्रेस का कहना था कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

सभा में महतारी वंदन योजना पर भी गंभीर सवाल उठे। कई माताओं ने योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके खातों में राशि नहीं पहुंची। वहीं, जिन माताओं ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा, उन्हें योजना के लाभ से वंचित रखा गया। कांग्रेस पार्षदों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए योजना में सुधार की मांग की।

कांग्रेस के पार्षदों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इन मुद्दों पर आंखें मूंदे बैठी है और स्थानीय जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow