Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सर्व सुविधायुक्त आधुनिक शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • भिलाईनगर में पहली बार 10 सीट वाला बायोडिग्रेडेबल शौचालय

 

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र स्थित सेक्टर 4 बोरिया मार्केट में जिले का पहला आधुनिक सर्व सुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। इस शौचालय की विशेषता है कि यह पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल होगा और प्रदूषण मुक्त प्रणाली पर आधारित होगा। इस प्रकार के शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जा रहा है और इसमें 10 सीटें होंगी।

बोरिया मार्केट में सार्वजनिक शौचालय की कमी के कारण वहां के व्यवसायियों और नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से, भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारी, ठेका कर्मी, ट्रक और डंपर चालक आदि को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस शौचालय के निर्माण के लिए पहले से ही ले-आउट की योजना बना चुके थे, हालांकि कुछ स्थानीय लोग इसके निर्माण का विरोध कर रहे थे। लेकिन आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पहल की और भिलाई स्टील प्लांट एवं पुलिस बल से सहयोग प्राप्त किया।

आज पुलिस बल की उपस्थिति में ले-आउट किया गया और निर्माण कार्य शुरू किया गया। स्थानी व्यापारियों और नागरिकों को इस निर्माण के महत्व के बारे में समझाया गया। केंद्र सरकार के सहयोग से यह आधुनिक शौचालय बनाया जा रहा है, जो क्षेत्र में स्वच्छता और सुविधा को बढ़ावा देगा।

इस कार्य में जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, अभियंता बसंत साहू, दीपक देवांगन, भिलाई स्टील प्लांट के अतिक्रमण हटाओ दल और भट्टी थाना से पुलिस बल की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर शौचालय के निर्माण कार्य को सुव्यवस्थित तरीके से प्रारंभ कराया।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment