Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन पर विवाद: पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दोनों पक्षों के आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • गुजराती समुदाय के दो समितियों के बीच मूर्ति विसर्जन को लेकर फिर भड़की हिंसा

रायपुर।

शहर के मंगल बाजार इलाके में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में स्थापित श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। मामला 26 अगस्त 2024 को शुरू हुआ, जब गुजराती समुदाय की दो अलग-अलग समितियों द्वारा श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन और पंडाल रास्ते को लेकर 27 अगस्त 2024 को दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसे पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शांत किया। लेकिन आज 28 अगस्त 2024 को, वही विवाद फिर से उभर आया और इस बार मामला गंभीर हो गया।

दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियों के बाद, राड, पत्थर, ईंट, डंडा, और चाकू से एक दूसरे पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना आज़ाद चौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रार्थी रंजीत काछीमाली और कालू काछीमाली की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर दोनों पक्षों के कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मंगल बाजार के इस इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment