भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चल रहे सुशासन सप्ताह के दौरान, सी.आर.पी. (सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति) घर-घर जाकर 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाएंगे। यह पहल नगर निगम भिलाई द्वारा की जा रही है, जिसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को याद करते हुए, इस कार्यक्रम का आयोजन सी.आर.पी., सी.ओ. और मिशन मैनेजर के बीच किया गया। इस परिचर्चा में सी.ओ. सुलोचना धनकर (ग्राम घुमका-पटेवा) ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उनके गांव को शहर से जोड़ा गया, जिससे न केवल सड़क सुविधाएं बढ़ी, बल्कि शहरी क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार की दिशा में भी बदलाव आया।
आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया:
यह निर्णय लिया गया कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, ताकि वे सालाना 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज का लाभ उठा सकें। इसके लिए आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य होगा। कार्ड बनाने के दौरान एक ओटीपी मोबाइल पर आएगा, जिसके बाद आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा।
विधायक और महापौर का अपील:
वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन और महापौर श्री नीरज पाल ने सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद करें। इस कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध होगा।
उन्होंने नागरिकों से यह भी अनुरोध किया कि वे केवल सी.आर.पी. और सी.ओ. के माध्यम से ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और ओटीपी साझा करने में सतर्क रहें। किसी भी संदेहजनक व्यक्ति से संपर्क न करें और किसी प्रकार की शंका होने पर निगम मुख्य कार्यालय या जोन कार्यालय से संपर्क करें।
इस कार्यक्रम में सी.आर.पी. और सी.ओ. के अलावा राजकुंवारी वर्मा, सुधा सिंह राठौर, अनामिका सिंह सार्वा, आरती, स्वर्णा डोगरे, मंजू चैधरी, रीता देवी चैधरी, के मुरली रेडडी, सीमा जोशी, पदमिनी वर्मा, अनिता मोर्या, कविता खापरडे, पुष्पा शर्मा, नंदिनी साहू, बबिता साव, शशि मानिकपुरी, टिकेश्वरी वर्मा, सकीना खातून, अमृता ठाकुर, विमल यादव, सुनिता बंछोर, सावरा खातून, संतोषी बंजारे, केशरी साहू, प्रिती गुप्ता, शरस्वती बेहरा, डी मिना, रीता देवी, अनुसुईया, पी देवी, रत्ना ठाकुर, माया रानी दास, निशा यादव, गायत्री साहू, किरण शर्मा, उर्वशी साहू, बिन्दु सैनी, पुनम पोददार, प्र्रियंका, कुसुम देवी ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










