लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दल्लीराजहरा: बाप-बेटे ने मिलकर युवती को बनाया बंधक किया गैंगरेप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दल्लीराजहरा।

अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर बाप-बेटे द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के दोस्त पर छेड़छाड़ और मां पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक जिशान खान, उसके पिता, मां (जो बीएमओ के पद पर कार्यरत हैं), और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला देवांगन समाज ने थाना प्रभारी अर्जुन्दा को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

युवती के साथ विवाह, फिर अत्याचार

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि जिशान खान नामक युवक ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और उसे जबरन दुर्ग ले गया। वहां दुर्गा मंदिर में उससे शादी कर ली। इसके बाद जिशान खान युवती को सड़क किनारे एक ढाबे पर ले गया, जहां उसके दोस्त ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने इस पर उसका प्रतिरोध करते हुए चप्पल से उसकी पिटाई कर दी।

बंधक बनाकर गैंगरेप

इसके बाद जिशान खान युवती को अपने घर ले गया, जहां एक अंधेरे कमरे में उसने और उसके पिता ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती को तीन दिनों तक भोजन नहीं दिया गया और युवक की मां ने भी उसके साथ मारपीट की।

संपर्क कर बचाव

युवती ने बताया कि घर में किसी के न होने पर उसने किसी तरह से अपने पिता से संपर्क किया। यह संपर्क घर में काम करने वाली महिला के फोन के माध्यम से हुआ था। सूचना मिलने पर उसके परिजनों और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने उसे छुड़ाया और युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

जिला देवांगन समाज ने थाना प्रभारी अर्जुन्दा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नगर पालिका बालोद दीपक देवांगन ने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं और कड़ी कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

मामले में कानूनी कार्रवाई

अर्जुन्दा पुलिस ने आरोपी जिशान खान, उसके माता-पिता, और दोस्त के खिलाफ धारा 127(3), 115(2), 62, 64, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment