लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीएम आवास योजना में आवंटन के लिए दावा-आपत्ति की तिथि निर्धारित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भिलाईनगर (रवि कमार भास्कर)।

प्रधानमंत्री आवास योजना के ‘मोर मकान मोर आस’ घटक के तहत नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में निर्मित आवासों के आबंटन के लिए दावा-आपत्ति की तिथि तय कर दी गई है। इन आवासों में किरायेदारी के रूप में निवास कर रहे परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों/दिव्यांगजन से संबंधित परियोजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन परियोजनाओं में एनार स्टेट खम्हरिया, वार्ड क्रमांक 01 सूर्याविहार के पीछे खम्हरिया, माईल स्टोन स्कूल के पीछे खम्हरिया, स्वप्निल बिर्ल्डस कुरूद, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे खम्हरिया, आम्रपाली हाऊसिंग बोर्ड अविनाश मेट्रोपॉलिश कोहका, ग्रीनवेली खम्हरिया आदि परियोजनाएं शामिल हैं।

आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि इन परियोजनाओं में कुल 1018 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से अपूर्ण दस्तावेज और पूर्ण दस्तावेज वाले आवेदकों की सूची मुख्यालय और जोन कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। आवेदकों को अपने दावे और आपत्तियाँ 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करनी होंगी, जो कि 16 दिसंबर 2024 तक मान्य रहेंगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment