Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)

प्रदेश सरकार की नई पहल, रामलला दर्शन योजना के तहत, राम भक्तों को अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन कराने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।

सोमवार को इस योजना के अंतर्गत सुकमा जिले से 22 श्रद्धालुओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालु सुकमा से दुर्ग के लिए रवाना हुए और मंगलवार को दुर्ग से आस्था विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए निकलेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि इस योजना से उनका श्रीरामलला के दर्शन का सपना पूरा हो रहा है।

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं की अयोध्या यात्रा, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की व्यवस्था की जाएगी। ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

इस मौके पर धनीराम बारसे, अरूण सिंह भदौरिया, विश्वराज चौहान, लीलाधर राठी, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप, सीएमओ सुकमा एचआर गोंदे और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment