Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिव्यांग विद्यार्थी ने कृत्रिम पैर एवं शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने लगाई गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जनदर्शन दुर्ग 2024 जनदर्शन दुर्ग 2024

 

  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं, दिए निर्देश

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से अपनी समस्याएं साझा कीं। जनदर्शन में कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना
महुदा निवासी ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा खरीदे हुए एक साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक उन्हें सब्सिडी नहीं मिली है, जबकि सभी दस्तावेज श्रम विभाग में जमा किए जा चुके हैं। इस पर कलेक्टर ने श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वार्ड 13 और 58 के मुद्दे
वार्ड 13, लवकुश नगर, जामुल के निवासियों ने अधूरे सड़क और नाली निर्माण कार्य की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सड़क और नाली अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे पानी जमने की समस्या है और मच्छर पनप रहे हैं। कलेक्टर ने नगर पालिक जामुल को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह, वार्ड 58, ओम नगर, उरला के निवासियों ने बिजली और सड़क की मांग करते हुए आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि बिजली के अभाव में वार्ड में अंधेरा रहता है और महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिव्यांग विद्यार्थी की गुहार
दुर्ग निवासी एक बीएससी कम्प्यूटर साइंस की छात्रा, जो दोनों पैरों से दिव्यांग है, ने कृत्रिम पैर और छात्रवृत्ति की मांग की। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल कृत्रिम पैर दिलाने के निर्देश दिए।

समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता
जनदर्शन के दौरान, कलेक्टर द्वारा समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग हितग्राही भूषण तांडी और सुखिया बाई साहू को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इसी प्रकार मनीराम चौहान और रमेश कुमार रामटेके को श्रवण यंत्र दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन
आज के जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिकतम आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा, आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, और अवैध कब्जे के मामले भी सामने आए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment