रायपुर (सत्यानंद सोई)।
प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणनीति को धार देते हुए प्रदेश के चार संभागों के 12 जिलों में नगर पालिका चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इसी क्रम में डॉ. ओमप्रकाश देवांगन को मंदिर हसौद नगर पालिका का प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. ओमप्रकाश देवांगन इससे पहले बीरगांव नगर पालिका का दायित्व दो बार सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। नगर निगम बनने से पहले उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और वे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। डॉ. देवांगन को चुनावी जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बीरगांव क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान बहुआयामी विकास कार्य कर क्षेत्र को एक नई दिशा दी थी।
डॉ. ओमप्रकाश देवांगन पहले भी निभा चुके है महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां:
गौरतलब है कि डॉ. ओमप्रकाश देवांगन को पहले भी कई प्रमुख जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं। वे रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के दौरान मंत्री लखन देवांगन के साथ सामाजिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें पार्टी द्वारा महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में नागपुर भेजा गया था। वर्तमान में वे देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भी कई सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।डॉ. देवांगन के कार्यकाल में बीरगांव क्षेत्र में चौतरफा विकास हुआ। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हुए सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में अहम कदम उठाए।
अन्य नियुक्तियां भी घोषित
भाजपा ने मंदिर हसौद सहित अन्य नगर पालिका क्षेत्रों में भी प्रभारियों की नियुक्ति की है।
👉 अहिवारा – सचिन बघेल
👉 कुम्हारी – डॉ. सियाराम साहू
👉 अमलेश्वर – पूनम चंद्राकर
इसके अलावा बालोद जिले में:
👉 बालोद – रिकेश सेन
👉 दल्ली राजहरा – संतोष अग्रवाल
बेमेतरा जिले में:
👉 प्रदीप गांधी को राजनांदगांव जिले के अंतर्गत डोंगरगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
👉 कवर्धा में लोकेश कांवडिय़ा,
👉 पंडरिया में गौरीशंकर श्रीवास को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर संभाग में:
👉 तखतपुर – दुर्गा महेश्वर
👉 रतनपुर – डॉ. खिलावन साहू
👉 बोदरी – गुलाब चंदेल
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में:
👉 पेंड्रा – नवीन पटेल
👉 गौरेला – शैलेश शिवहरे
कोरिया और मुंगेली जिलों में:
👉 पवन गर्ग को लोरमी का प्रभारी बनाया गया है।
रायपुर संभाग में:
👉 गोबरा नवापारा – अंजय शुक्ला
👉 तिल्दा – संतोष उपाध्याय
👉 आरंग – चंदूलाल साहू
👉 अभनपुर – रंजना साहू
महासमुंद जिले में:
👉 महासमुंद – लक्ष्मी वर्मा
👉 बागबाहरा – श्रीचंद सुंदरानी
👉 सरायपाली – अवधेश जैन
बलौदा बाजार जिले में:
👉 भाटापारा – देवजी भाई पटेल
👉 बलोदा बाजार – अशोक पांडे
👉 सिंमगा – डॉ. विमल चोपड़ा
गरियाबंद जिले में:
👉 गरियाबंद – किशोर महानंद
डॉ. ओमप्रकाश देवांगन को जिम्मेदारी सौंपने के पीछे पार्टी का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से मंदिर हसौद नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाया जा सकेगा।










