Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरगुजा रेंज में 4.31 करोड़ के नशीले मादक पदार्थों का नष्टीकरण, बिजली उत्पादन के लिए किया गया उपयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 


सरगुजा रेंज नशीले मादक पदार्थों का नष्टीकरण सरगुजा रेंज नशीले मादक पदार्थों का नष्टीकरण सरगुजा रेंज नशीले मादक पदार्थों का नष्टीकरण

 

 

  • आईजी अंकित गर्ग के नेतृत्व में ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 1162 किलो गांजा समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थों का किया नष्टीकरण

पंकज शुक्ला /अंबिकापुर।

सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग के नेतृत्व में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 4 करोड़ 31 लाख रुपये के नशीले मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। यह नष्टीकरण इंदिरा पावर जैन प्राइवेट लिमिटेड, गिरवरगंज-नयनपुर, जिला सूरजपुर में किया गया। नष्ट किए गए पदार्थों में गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन, डोडाचूरा, कफ सिरप, टेबलेट्स और इंजेक्शन शामिल थे, जिनका इस्तेमाल बिजली उत्पादन के लिए किया गया।

सरगुजा संभाग में राज्य शासन के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान के तहत, विभिन्न जिलों में अवैध मादक पदार्थों को जप्त किया गया था। कुल 1162.67 किलो गांजा, 1650 गांजा के पौधे, 21.08 किलो डोडा चूरा, 704.08 ग्राम ब्राउन शुगर, 105 ग्राम हेरोइन, 9128 इंजेक्शन, 4982 टेबलेट्स, और 58977 कफ सिरप की शीशियों का नष्टीकरण किया गया।

इस नष्टीकरण के दौरान आईजी अंकित गर्ग, डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर एम.आर. आहिरे, और एसपी सरगुजा योगेश कुमार पटेल भी उपस्थित थे। यह तीसरी बार है जब सरगुजा रेंज में गांजा का नष्टीकरण कर बिजली का उत्पादन किया गया है।

नशे के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई के तहत, रेंज के विभिन्न जिलों में कुल 133 मामलों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान, ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य और पुलिस के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment