Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग नगर निगम की अपील: “स्पैरो” के नाम से टैक्स भुगतान से बचें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व स्पैरो सॉफ्टेक कर्मियों द्वारा अनाधिकृत टैक्स वसूली की शिकायतें, नगर निगम द्वारा अधिकृत कर्मियों को ही भुगतान करें

दुर्ग.  नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में स्पैरो सॉफ्टेक कंपनी के पूर्व कर्मचारियों को टैक्स का भुगतान न करें। निगम आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम के राजस्व विभाग के कर्मचारी, जिनमें राजस्व उपनिरीक्षक और सहायक राजस्व निरीक्षक शामिल हैं, ही कर वसूली कर रहे हैं।

आयुक्त चन्द्राकर ने बताया कि स्पैरो सॉफ्टेक कंपनी का ठेका 31 मार्च 2024 को समाप्त हो चुका है, और इसके बाद भी कंपनी के पूर्व कर्मचारी घर-घर जाकर टैक्स वसूली की मांग कर रहे हैं। यह नागरिकों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में नागरिक तुरंत संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ करें और उनके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा, “अगर करदाता स्पैरो के पूर्व कर्मचारियों को टैक्स की राशि का भुगतान करते हैं तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। करदाता स्वयं नगर निगम में आकर या संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक को भुगतान कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।”

नगर निगम ने सभी करदाताओं के हित में यह सूचना जारी की है और संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों की सूची और वार्ड क्रमांक के साथ मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत कर्मियों को ही भुगतान करें और रसीद अवश्य प्राप्त करें।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment