15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो करोड़ की विकास सौगात: जोरातराई व डुंडेरा को मिली नई सौगातें, विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

OM Darpan

May 19, 2025 06:33 am 322 views
दो करोड़ की विकास सौगात: जोरातराई व डुंडेरा को मिली नई सौगातें, विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विकास की लहर, जनता को मिली मूलभूत सुविधाओं की सौगात

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत ग्राम जोरातराई और डुंडेरा में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर ने दो करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने कहा, "क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है।"

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


करोड़ों की लागत से शुरू हुए विकास कार्य

वार्ड क्रमांक 37, जोरातराई बाग पारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण (₹65.56 लाख), जोरातराई स्कूल में प्रथम तल निर्माण (₹56.29 लाख), आंगनबाड़ी व बाउंड्रीवाल (₹19.47 लाख) और शीतला मंदिर जीर्णोद्धार कार्य (₹5.00 लाख) का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष (₹29.95 लाख) और बजरंग चौक में ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया गया।

वार्ड क्रमांक 35, डुंडेरा में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य (₹8.35 लाख) की आधारशिला भी रखी गई।


जनसेवा करने वालों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी और नि:शुल्क सेवा करने वालों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा, "यह भूमिपूजन सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नगर के समग्र विकास की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि हर गांव और नगर को आदर्श रूप में विकसित किया जाए। हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में काम कर रही है।"

विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर प्रशासन और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि "जनता की आस्था और उम्मीदों के अनुरूप कार्य पूर्ण हो।"

ललित चंद्राकर ने कहा, "आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। आप सभी को इस मौके पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन से जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया, उसी दिन से रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विकास की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


अन्य जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

महापौर शशि सिन्हा ने कहा, "आज का दिन क्षेत्र की जनता के लिए ऐतिहासिक है। विधायक के साथ विकास कार्यों की भूमि पूजन हो रही है, जिससे मूलभूत सुविधाएं सुलभ होंगी।"

पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ने कहा कि यह विकास कार्य नगरवासियों के जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजु जंघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, पार्षद खिलेंद्र विक्की चंद्राकर, पार्षद हरीश नायक, MIC सनिज साहू, गोविन्द साहू, दुर्गेश साहू, केशव महिपाल, डी साईं, लक्ष्मण राव, बूथ अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, दयालु राम साहू, चन्द्रिका यादव, चन्द्रिका वर्मा, राजु राम, बृजराय, राजकुमार वर्मा, गांधीबाग, राकेश देशलहरा, अमिका बाग, रानू रात्रे, देवकी बाग, गौरी साहू, सुरुचि, सुरभि, नीलकंठ साहू और निगम के अधिकारी व कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में जोरातराई वासी उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915173330945

विज्ञापन

Advertisement