15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग को मिली बड़ी सौगात: सात प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण के लिए 10.11 करोड़ रुपये स्वीकृत

OM Darpan

Jul 16, 2025 06:22 am 231 views
दुर्ग को मिली बड़ी सौगात: सात प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण के लिए 10.11 करोड़ रुपये स्वीकृत

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। शहर के विकास को पंख लगेंगे! विधायक गजेन्द्र यादव की सतत पहल के परिणामस्वरूप दुर्ग शहर की सात महत्वपूर्ण सड़कों के नवीनीकरण के लिए राज्य सरकार ने 10.11 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से धमधा अंडरब्रिज से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विकासोन्मुखी सोच और जनसेवा के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।  

विधायक गजेन्द्र यादव ने जताया आभार

  इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति दुर्ग की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों, हमारी सरकार पर जनता के अटूट विश्वास व आप सभी के निरंतर सहयोग का ही नतीजा है। हम दुर्ग के समग्र विकास के लिए लगातार संकल्पित हैं, और यह स्वीकृति उस दिशा में उठाया गया एक और सशक्त कदम है। विधायक श्री यादव ने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की सात प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव शामिल किया गया था, जिसका स्वीकृति पत्र आज प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर इन सड़कों पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस धनराशि की स्वीकृति से पटरीपार क्षेत्र में फोरलेन सड़क की बहुप्रतीक्षित मांग अब जल्द ही पूरी हो सकेगी, जिससे क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।  

सड़कों का नवीनीकरण क्यों है ज़रूरी?

  इन सड़कों पर लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को देखते हुए इनका नवीनीकरण अत्यंत आवश्यक हो गया था। नवनिर्मित सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी बल्कि शहर की सुंदरता व संरचना को भी मजबूती प्रदान करेंगी। विधायक गजेन्द्र यादव ने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और दुर्ग का व्यापक विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त किया जाएगा।  

इन सड़कों के नवीनीकरण को मिली स्वीकृति:

 
  • चर्च से गौरव पथ मार्ग
  • ईरानी डेरा से महाराजा चौक मार्ग
  • चिटनावीस मार्ग
  • कलेक्टर कैंप
  • टैम्पो स्टैंड होते हुए पोटिया मार्ग
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस की मुख्य सड़क
  • चंडी मंदिर से उरला मार्ग
  • धमधा बेमेतरा अंडरब्रिज से अग्रसेन चौक तक फोरलेन मार्ग
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915112317467

विज्ञापन

Advertisement