नवीन उप पंजीयक कार्यालय भिलाई-3 का उद्घाटन, स्थानीय पंजीकरण में मिलेगी सुविधा
OM Darpan
Oct 05, 2024 07:46 am
160 views
05 Oct 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर पंजीयन (विभाग) द्वारा नवीन उप पंजीयक कार्यालय भिलाई-3 (अचल संपत्ति से संबंधित पंजीयन) का उद्घाटन 07 अक्टूबर 2024, सोमवार को किया जाएगा। यह कार्यालय पालिका बाजार भिलाई-3 में भूतल पर स्थित दुकानों क्रमांक-51, 52, 53 में संचालित होगा।
जिला पंजीयक प्रियंका श्रीरंगे के अनुसार, नए उप पंजीयक कार्यालय के प्रारंभ होने से जामुल, अकलोरडीह, हथखोज, सुरडुंग, जरवाय, दादर, पथर्रा, जंजगिरी, चौरहा, कुम्हारी, पुरैना, भिलाई-3, उमदा, सोमनी, गनियारी, मोरिद, देवबलौदा, सिरसाकला, उरला, चरौदा, परसदा, और कुगदा क्षेत्रों की रजिस्ट्रियां अब स्थानीय स्तर पर हो सकेंगी। इससे स्थानीय निवासियों को दुर्ग, धमधा एवं पाटन जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
पहले जामुल, अकलोरडीह और हथखोज की रजिस्ट्रियां उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग में होती थीं, जबकि सुरडुंग, जरवाय, दादर, पथर्रा, जंजगिरी, चौरहा, कुम्हारी की रजिस्ट्रियां उप पंजीयक कार्यालय धमधा में और पुरैना, भिलाई-3, उमदा, सोमनी, गनियारी, मोरिद, देवबलौदा, सिरसाकला, उरला, चरौदा, परसदा, कुगदा की रजिस्ट्रियां उप पंजीयक कार्यालय पाटन में होती थीं। अब इन सभी क्षेत्रों की रजिस्ट्रियां नवीन उप पंजीयक कार्यालय भिलाई-3 में की जाएंगी, जिससे दुर्ग, धमधा और पाटन कार्यालयों में भीड़ कम होगी।
07 अक्टूबर 2024 से, नवीन उप पंजीयक कार्यालय भिलाई-3 में सभी प्रकार के अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों का पंजीयन कराया जा सकेगा। इस नए कार्यालय के उद्घाटन से आमजनता को पंजीकरण कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें सुविधा मिलेगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन