ललित चंद्राकर ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
OM Darpan
Oct 05, 2024 07:52 am
152 views
05 Oct 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
नवरात्रि पर्व के शुभकामना संदेश में ललित चंद्राकर ने कहा कि इस पर्व के दौरान शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। उन्होंने बताया कि कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है, जो इस पर्व की विशेषता है।
विधायक ने आगे कहा कि नवरात्रि केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा और उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ ही उनके विरुद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लेना आवश्यक है, ताकि देवी पूजा का अर्थ सच्चे अर्थों में सार्थक हो सके।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन