महाराणा प्रताप का स्वागत, राजपूत समाज ने ननकटठी में किया शानदार आयोजन
OM Darpan
Apr 15, 2025 07:21 pm
386 views
15 Apr 2025

ननकटठी (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।
बेमेतरा से पधारे महाराणा प्रताप का स्वागत दुर्ग उत्तर उपसमिति के ग्राम ननकटठी में राजपूत समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप ने ज्योति कलश की आरती और पूजन किया, इसके बाद समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस आयोजन में राजपूत भाइयों और बहनों ने उत्साह के साथ भाग लिया और यह आयोजन सामाजिक एकता और संस्कृति के प्रतीक के रूप में देखा गया।
राजपूत समाज के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक सदस्य ने सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन