स्काउट्स गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस, विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं
OM Darpan
Nov 08, 2024 06:59 am
204 views
08 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
स्काउट्स गाइड्स के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के विधायक गजेन्द्र यादव ने शुभकामनाएं देते हुए फ्लैगशिप स्टिकर खरीदकर अपनी सहभागिता दर्ज की।
आज स्काउट्स गाइड्स की टीम विधायक गजेन्द्र यादव के निवास पर पहुंची और उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्काउट्स के मुख्य आयुक्त के कार्यकाल के कई यादगार पलों को याद किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने स्काउट्स गाइड्स के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त बालकदास राउत, कार्यकारी सदस्य सरस्वती गिरिया, कार्यकारी सदस्य हेमा चंद्रवंशी, अमिता हरमुख, गाइड इंचार्ज कल्पना शुक्ला, अनिल साहू और भारती गुप्ता उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
