15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक ललित चंद्राकर ने किया बोरई में विभिन्न सामुदायिक भवनों का लोकार्पण

OM Darpan

Aug 29, 2024 08:50 am 180 views
  • ग्रामीण विकास में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, विकास कार्यों के लिए मिली शुभकामनाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरई में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित सामाजिक और सामुदायिक भवनों का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मितानिन भवन, सामुदायिक भवन, विश्वकर्मा सामुदायिक भवन, यज्ञ शाला भवन, और आदिवासी भवन जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो जिला खनिज न्याय मद, पंचायत समग्र विकास योजना, मुख्यमंत्री योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण और कृषि मंडी बोर्ड के तहत निर्मित किए गए हैं। विधायक ललित चंद्राकर ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह भवन ग्रामीण विकास के प्रतीक हैं और गांव के विकास में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद और सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और गांव के सभी निवासियों को इन विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, सरपंच पदमा टीकम साहू, जिला पंचायत सदस्य लक्षमी साहू, जनपद पंचायत सदस्य भानाबाई ठाकुर, और शाला विकास समिति अध्यक्ष परमा नंद यादव सहित अन्य स्थानीय नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915150240321

विज्ञापन

Advertisement