17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवनाथ नदी में डूब रहे व्यक्ति के लिए वरदान साबित हुई पुलिस एवं एसडीआरएफ

OM Darpan

Sep 27, 2024 07:03 am 159 views
  • पुल पर सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी
  शिवनाथ नदी में डूब रहा व्यक्ति     दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग जिले के जेवरा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलोदी चिखली में शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति के डूबने की घटना सामने आई, जिसमें पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर उसे बचा लिया। यह घटना उस वक्त घटी जब युवक पुल पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक संतुलन खोकर नदी में गिर गया। जेवरा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि शिवनाथ नदी के पुल के कॉलम पर एक व्यक्ति लटका हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय गौरव साहू, जो कि भिलाई कैंप 1 के नेहरू चौक का निवासी है, पुल पर सेल्फी लेते समय नदी में गिर गया था। शिवनाथ नदी में वर्तमान में जलस्तर काफी अधिक होने के कारण यह घटना गंभीर हो सकती थी, लेकिन पुलिस और एसडीआरएफ की तत्परता से युवक को समय रहते बचा लिया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917141302869

विज्ञापन

Advertisement