निर्माणी समूह की महिलाओं को मिला बचत का फल, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने टिफिन वितरण कर किया सम्मानित
OM Darpan
Aug 08, 2025 01:10 am
432 views
08 Aug 2025
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
अपनी घरेलू बचत और महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही राशि से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जमा कर निर्माणी महिला समूह के माध्यम से बड़ी रकम इकट्ठा करने वाली महिलाओं को आज राजीव नगर में उनकी जमा पूंजी प्रदान की गई। इस अवसर पर निर्माणी महिला समूह की ओर से सम्मान स्वरूप टिफिन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभापति दिनेश देवांगन विशेष रूप से मौजूद रहे। निर्माणी मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष वसुंधरा निलेश चौरे की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं, जो अपनी कुछ समय की बचत के बाद आज बड़ी राशि मिलने से उत्साहित नजर आईं।
बचत और आत्मनिर्भरता की मिसाल
महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि छोटी-छोटी बचतें भी भविष्य में बड़े आर्थिक संबल का आधार बन सकती हैं। वे अपनी व्यक्तिगत बचत के साथ-साथ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर रही हैं। इस पहल से न केवल उन्हें एकमुश्त राशि प्राप्त हुई, बल्कि यह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना माताओं और बहनों के लिए आर्थिक स्वावलंबन की दृष्टि से वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह मिल रही एक हजार की राशि से अपनी व बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने के बावजूद हर माह थोड़ी-थोड़ी राशि बचाकर महिला समूह के माध्यम से एकमुश्त बड़ी रकम प्राप्त कर रही हैं। दिनेश देवांगन ने निर्माणी समूह की अध्यक्ष वसुंधरा चौरे और जिला महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर व उनकी समूह की सदस्यों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने जोर दिया कि यह बचत भविष्य की बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगी। इस अवसर पर सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता शशिकांत वर्मा ने महिलाओं को लोन एवं बचत योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता हेमलता साहू, सुनीता देवांगन, एन एम हेमलता साहू, मितानिन जमुना उइके, पुष्पा मानिकपुरी, राधा चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, धनेश्वरी साहू, राधा सोनी सहित निर्माणी समूह की अन्य महिला सदस्य शामिल रहीं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन