Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अम्बिकापुर में अनोखी सोच का दुर्गा पूजा: 2 लाख के इनाम की ग्रुप डांस प्रतियोगिता सहित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)

अनोखी सोच समाजसेवी संस्था ने इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया है। आज 22 सितंबर को बाबा विश्वनाथ मंदिर हॉस्पिटल रोड दर्रीपारा में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्यता से जुड़े इनाम

इस वर्ष भी संस्था द्वारा मेहंदी, रंगोली, रस्सी खींच, जूनियर और सीनियर वर्ग की सिंगल और ग्रुप डांस प्रतियोगिता सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन 28 सितंबर को राजमोहिनी भवन अम्बिकापुर में होगा। ग्रुप डांस प्रतियोगिता के विजेता को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 2 लाख रुपये का इनाम मिलेगा, साथ ही अन्य बड़े इनाम भी घोषित किए गए हैं।

कलाकारों को मिलेगा मंच

अनोखी सोच संस्था सदैव बच्चों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करती रही है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा अन्य राज्यों के प्रतिभाओं को भी अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

मुख्य अतिथि और प्रतिभागी

इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू के साथ अन्य प्रमुख सदस्यों में अभय साहू, पंकज चौधरी, भुनेश्वर साहू, मुनेश्वर, समित मुंडा, गोपी साहू, लरंग, नीरज, विकाश, चुनमुन, पंकज, प्रेमचंद्र, खुर्रम, पवन पाण्डे, सौरभ, भोला, देवकुमार, राहुल शुक्ल, अविनाश, अंकुश, निशांत, जितन और रवि मौजूद थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment