Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विष्णु के सुशासन का असर, एक फोन पर समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। एक फोन कॉल पर समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इसकी एक उदाहरण सामने आई है जब वार्ड 35 निवासी विजय लक्ष्मी चौहान ने मेडिकल अलाउंस की राशि में देरी को लेकर कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत की।

विजय लक्ष्मी चौहान, जो राजस्व विभाग में पदस्थ हैं, ने बताया कि उन्होंने राजधानी स्थित एमजीएम अस्पताल में आंख का ऑपरेशन करवाया था। ऑपरेशन का बिल 33,600 रूपए था, जिसे विभाग द्वारा निर्धारित समय पर नहीं दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर पर संपर्क किया।

कॉल सेंटर के माध्यम से मामले की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंची और विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेडिकल बिल का भुगतान करवा दिया। इस त्वरित समाधान पर विजय लक्ष्मी चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के सुशासन से आम नागरिकों को भी राहत मिलती है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment