Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर में जनता कांग्रेस पार्टी का उभरता हुआ प्रभाव, 21 से 30 सितंबर तक धरना प्रदर्शन की घोषणा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जनता कांग्रेस पार्टी बस्तर धरना प्रदर्शन

  • सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ बस्तर संभाग में संगठित हो रही जनता कांग्रेस।

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बस्तर के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, जन समस्याओं और आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की।

जनता कांग्रेस पार्टी ने 21 से 30 सितंबर तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। कार्यशाला में नवनीत चांद ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियों की कथनी-करनी में फर्क के चलते जनता अब निराश हो चुकी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बस्तर वासी अब जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

कार्यशाला के बाद, नवनीत चांद ने बस्तर रेंज के IG को ज्ञापन सौंपकर अपनी सुरक्षा और अन्य नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही, धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन द्वारा ज्ञापन प्रशासन को सौंपे जाएंगे।

इस अवसर पर टांकेश्वर भारद्वाज, संतोष सिंह, विनोद सोरी, बेला तेलाम, शंकर नेताम, भारत कौशिक, रामनाथ नेगी, रायमोंन मार्कामी, पी प्रसाद राजू, सुब्बाराव, कुरसो राम मौर्य, लखमा कोरमाम, नीलांबर भद्रे, भुवनेश्वर नाग, लक्ष्मण मांडवी, रमेश यादव, संगीता सरकार, गुड्डू कोरसा, चल मैया, उदय भंडारी, चाम सिंह कश्यप, अमित पटेल, पीलू राम विश्वकर्मा, नरेंद्र देवांगन, अनिल यादव, गायत्री, सुमित, रुद्रा, समीर, गौरव, रमेश, विपुल, नवीन, बबलू, सुनील, संजू मांडवी और अगेस्ता नेताम अन्य नेताओं ने भी भाग लिया, जिन्होंने पार्टी की मजबूती और एकता पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने समझाया कि संगठन के विस्तार और जन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment