अंजोरा मंडल की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनाव रणनीतियों पर चर्चा
दुर्ग: लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठकें सभी जिलों में आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, दुर्ग जिला अंजोरा मंडल कार्यसमिति की बैठक अटल समरसता भवन, अंजोरा में आज रविवार को सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनाव रणनीतियों को लेकर वर्किंग प्लानिंग बनाई गई। निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
कार्यसमिति बैठक की शुरुवात भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई। सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू ने स्वागत भाषण दिया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्ताव मंडल महामंत्री पुराण देशमुख ने प्रेषित किया। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के संसद में दिए गए अभिभाषण का सारांश अंजोरा मंडल प्रभारी संतोष सोनी ने प्रस्तुत किया। राजनीतिक प्रस्ताव नारायण साहू ने रखा और प्रदेश कार्य समिति की योजना की प्रमुख बातें पूर्व जिला सहकारी समिति बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने बताई।
मुख्य वक्ताओं के विचार:
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “भाजपा एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत, लगन और निष्ठा को पहचानती है। हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करते हैं, उनका लोकार्पण भी करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “एक-एक कार्यकर्त्ता ही पार्टी की असली पूंजी व ताकत है। मैं मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को विधायक बनाने के लिए सदैव आभारी रहूंगा।”
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू ने कहा, “आगामी नगरी निकाय चुनावों में एक वार्ड से एक ही कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। अनुशासन का ध्यान रखना आवश्यक है।” अंजोरा मंडल प्रभारी संतोष सोनी ने कहा, “आप सभी के संघर्ष, मेहनत और परिश्रम से आज हम विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सफल परिणाम हासिल कर पाए हैं। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई।”
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, अंजोरा मंडल प्रभारी संतोष सोनी, सह मंडल प्रभारी नीलेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जितेंद्र साहू, जनपद सदस्य भानाबाई ठाकुर, तीरथ यादव, माधव देशमुख, छत्रपाल साहू, शिवकुमारी वैष्णव, महामंत्री पुराण देशमुख, महामंत्री शिव निषाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, उपाध्यक्ष लक्षमण देशमुख, नारायण साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष यामिनी हरमुख, उपाध्यक्ष दिव्या साहू, हरिनारायण यादव, ओमेस्वर यादव, छगन दिल्लीवार, सुरेश साहू, नरेंद्र निषाद, जीतू देवांगन सहित समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।









