Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बलौदाबाजार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख से अधिक की अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार अवैध शराब बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

बलौदाबाजार।

बलौदाबाजार जिले के आबकारी विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चूरन वर्मा के पास से 5088 पव्वा नॉन ड्यूटी पेड देसी मदिरा मसाला शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी चूरन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चौरेंगा निवासी चूरन वर्मा पिता बिसौहा वर्मा अपने कोठार (बाडी) में अवैध शराब का भंडारण कर रहा है। इस सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर चूरन वर्मा के कोठार (बाडी) में बने कमरे की तलाशी ली गई।

106 पेटियों में भरी थी अवैध शराब

तलाशी के दौरान आरोपी के कोठार (बाडी) के कमरे से 106 पेटियों में रखी कुल 5088 पाव (915.84 बल्क लीटर) नॉन ड्यूटी पेड देसी मसाला मदिरा जब्त की गई। इस जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5,08,800 रुपए आंकी गई है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सिमगा सर्किल प्रभारी मनराखन नेताम ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चूरन वर्मा पिता बिसौहा वर्मा द्वारा अवैध रूप से कोठार (बाडी) के कमरे में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया जाना आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) व 36 का उल्लंघन पाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

इस माह की चौथी बड़ी कार्रवाई

यह इस महीने में आबकारी विभाग की चौथी बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग को अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

news paper editing
previous arrow
next arrow