दुर्ग।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 28 दिसंबर 2024 की रात आबकारी विभाग द्वारा धमधा वृत्त के अंतर्गत ग्राम मुरमुंदा थाना नंदिनी नगर में अवैध शराब की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई।
आरोपी ज्ञानेश्वर भारती, पिता चवलदास, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुरमुंदा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 92 पाव देशी मदिरा मसाला और एक थैले में 68 पाव देशी मदिरा मसाला, कुल 160 पाव (28.800 बल्क लीटर) शराब बरामद की गई। इस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार नेताम ने आरोपी को जेल दाखिल किया।
दूसरी कार्रवाई में भी बड़ी मात्रा में शराब जब्त इसी तरह, 31 दिसंबर 2024 को प्रातः गश्त के दौरान आबकारी विभाग के वृत्त-दुर्ग दक्षिण के अंतर्गत पाटन में अवैध शराब के विक्रय और धारण की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। ग्राम गुढ़ियारी थाना उतई में आरोपी मुकेश साहू के कब्जे से 80 पाव गोवा स्पेशल (फॉर सेल इन मध्यप्रदेश ओनली) शराब, कुल 14.4 बल्क लीटर, जब्त की गई।
आरोपी मुकेश साहू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक अरविंद साहू ने आरोपी को जेल दाखिल किया।
टीम का योगदान सराहनीय दोनों मामलों में आबकारी उप निरीक्षक श्री हरीश पटेल, श्री प्रियंक ठाकुर, मुख्य आरक्षक श्री पी.एस. राजपूत, संतोष दुबे, वाहन चालक नोहर साहू और धनराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










