महासमुंद।
भाजपा की सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान तुषार साहू ने तुमगांव से महासमुंद शहर और बरोडा चौक से मचेवा तक टू-लेन सड़क को फोरलेन बनाने की मांग रखी। उन्होंने इस सड़क पर बढ़ते वाहन दबाव और दुर्घटनाओं की संख्या का उल्लेख किया।
तुषार साहू ने बताया कि इस सड़क पर भारी यातायात की वजह से लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। फोरलेन बनने से यह न केवल यातायात सुविधाजनक होगा बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तुषार साहू की मांग को जनहित में आवश्यक मानते हुए इसे उचित कदम बताया। इस सड़क को फोरलेन करने से न केवल यातायात का दबाव कम होगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी।










