Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शराब की लत को लेकर बेटे से मारपीट के बाद पिता ने की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की घटना

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में पुताई ठेकेदार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले मृतक के बेटे ने उसे शराब की लत को छोड़ने की सलाह दी थी, जिस पर मृतक ने अपने बेटे से मारपीट कर दी थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी अशोका गार्डन में रहने वाले 48 वर्षीय रमेश हारोड़े, पिता सुंदरलाल हारोड़े, पुताई के ठेकेदार थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। रमेश को शराब पीने की लत थी, जिससे वह अपनी अधिकांश कमाई शराब पर उड़ा देते थे। इस आदत से उनकी पत्नी और बच्चे काफी परेशान थे। जब भी परिवार के सदस्य उसे शराब न पीने की सलाह देते, वह उनसे विवाद करने लगते।

शुक्रवार रात रमेश शराब के नशे में घर आए और विवाद करने लगे। इस बीच उनके बड़े बेटे गगन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन रमेश ने गुस्से में आकर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। अन्य परिवार वालों ने किसी तरह झगड़ा शांत किया। इसके बाद रमेश अपने कमरे में गए और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक जब रमेश ने दरवाजा नहीं खोला, तो रात करीब 12 बजे परिवार वालों ने उन्हें आवाज दी। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए और रमेश को फंदे पर लटका पाया। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

  • पुलिस कार्रवाई: मर्ग कायम, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment