Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महिला मरीज ने की हॉस्पिटल में खुदकुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

सरगुजा

महिला ने अस्पताल के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. महिला की आत्महत्या के कारण की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस शव को पोटमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार शहर महिला बेला यादव उम्र 50 वर्ष निवासी बाबूपारा 9 जून को परिजनों से कहा कि वह पैसा निकालने बैंक जा रही है, तभी घर वालों ने उन्हें बताया कि रविवार को बैंक बंद रहता है. इस पर महिला ने कहा कि बीपी जांच कराने जा रही हूं और घर से निकल गई.
दोपहर के समय रिंग रोड नमनाकला स्थित शिशु मंगलम अस्पताल के बाहर दीवार के नीचे झाड़ियों के बीच महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिली. यह खबर मिलने पर उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है. बरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment