भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
नगर निगम मिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 1, नेहरू नगर में राजस्व वसूली दल को बकाया संपत्तिकर वसूलने के दौरान गाली-गलोच का सामना करना पड़ा। मामला सुपेला थाना में दर्ज किया गया, जहां आरोपी हरि चौहान, पिता विश्वनाथ चौहान, निवासी नेहरू भवन रोड ने अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया। जानकारी के मुताबिक, 1,08,193.00 रूपये के बकाया संपत्तिकर को लेकर जब अधिकारी हरि चौहान के घर पहुंचे, तो शराब के नशे में उन्होंने संपत्तिकर देने से मना किया और गाली-गलोच की। साथ ही अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने बेटे का पुलिस में होने का हवाला दिया।
हरि चौहान का कहना था कि उनका बेटा पुलिस में है, और इसलिए उनका कोई कुछ नहीं कर सकता। अधिकारियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सुपेला थाना में एफ.आई.आर. दर्ज की गई और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आवेदन दिया गया।

नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार, बकायादारी वाले संपत्तिकर मामलों को लेकर कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। इसके बावजूद बकायादारों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिन बकायादारों ने संपत्तिकर का भुगतान नहीं किया, उनके आवासों और दुकानों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान यह घटना सामने आई, जिसमें जोन 1 के सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न कुमार तिवारी के साथ शासकीय कार्य में बाधा डाली गई।
आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं कि शासकीय कार्य में कोई भी हस्तक्षेप करेगा, उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को अपनी बात रखनी है, तो वह उचित पत्र द्वारा अपनी बात रख सकता है, लेकिन शासकीय कार्य में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
इस मामले में राजेश कुमार गुप्ता, नंदू सिन्हा, श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राईवेट लिमिटेड के कामेश्वर पाण्डेय, गुडडू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।










